बहराइच: अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विशेश्वरगंज में 14 जनवरी को अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने बाप बेटे को घर आते समय टक्कर मार दी थी। जिसमें पिता की मौत हो गई थी, जबकि बेटा घायल हुआ था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर की टक्कर से पति …

बहराइच। विशेश्वरगंज में 14 जनवरी को अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने बाप बेटे को घर आते समय टक्कर मार दी थी। जिसमें पिता की मौत हो गई थी, जबकि बेटा घायल हुआ था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर की टक्कर से पति की मौके पर ही हो गई थी मौत

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रघुरामपुर जैसौरा गांव निवासी सरोज लता ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसके पति सुमेर और पुत्र पुष्पराज पुत्री के घर गए थे। 14 जनवरी को दोनों वापस घर लौट रहे थे, तभी शाम को लक्खारामपुर चौराहे के पास अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी थी, जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पुत्र पुष्पराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच थानाध्यक्ष उप निरीक्षक को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: बहराइच: 90 वर्षीय वृद्धा को अज्ञात लोगों ने छोड़ा, रोता-बिलखता देख इन्होंने अपनाया…

बहराइच: 90 वर्षीय वृद्धा को अज्ञात लोगों ने छोड़ा, रोता-बिलखता देख इन्होंने अपनाया…

बहराइच। तीन वर्ष पूर्व एक वृद्धा को अज्ञात लोग छोड़कर चले गए। वृद्धा को रोता देख साइकिल मिस्त्री ने मां मानते हुए अपना लिया। वह प्रतिदिन वृद्ध को खाना के साथ कपड़ा भी मुहैया करा रहा है, लेकिन खुद उसे कोटे की दुकान से कोई लाभ नहीं मिल रहा… पूरी खबर पढ़ें: https://amritvichar.com/bahraich-90-year-old-old-woman-was-abandoned-by-unknown-people-seeing-her-crying-and-crying-she-adopted/

संबंधित समाचार