अखिलेश यादव के अन्न संकल्प को लेकर गरजे सीएम योगी, बताया ढोंग…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सोमवार को हाथ में अन्य लेकर किसानों की हित की बात करने को सीएम योगी ने बड़ा नाटक बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सोमवार को हाथ में अन्य लेकर किसानों की हित की बात करने को सीएम योगी ने बड़ा नाटक बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

अखिलेश के शासनकाल के दंगों ने सबसे ज्यादा किया अहित

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सदैव दंगाइयों, अपराधियों और आतंकवादियों का हाथ सामने वाले लोग आज अन्न को हाथ में लेकर अन्नदाता के हित चिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं। प्रदेश जानता है कि प्रतिकूल मौसम से अधिक इनके शासनकाल में हुए दंगों ने किसानों को हानि पहुंचाई है। यह तो सिर्फ जिन्ना प्रेमी है, अन्न प्रेमी नहीं। समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। किसानों का समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है। भारतीय जनता पार्टी नहीं किसानों के लिए काम किया है। भाजपा ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है।

बबुआ जब सत्ता में थे तो किसानों को नहीं होता था भुगतान

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बबुआ जब प्रदेश की सत्ता में थे। तब गन्ना किसानों को भुगतान नहीं होता था। भाजपा सरकार ने तो सपा बसपा सरकार के कार्यकाल का जो भी बकाया भुगतान था, उसका भी भुगतान किया। जिससे किसान को पीड़ा ना पहुंचे। हमारी सरकार ने गन्ना किसानों को 1.52 लाख करोड रुपए का रिकॉर्ड भुगतान कर किसानों के जीवन में खुशियां लौटाई है।

किसानों के हितैषा होने का स्वांग कर रहे अखिलेश

हाथ में गन लेकर घूमने वाले आज हाथ में अन्य लेकर किसान हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। इन के शासन में हमारे किसान भाई रात को अपने खेत पर जाने से घबराते थे। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश वासियों को आश्वासन देता हूं की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से जब 10 मार्च को भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, तो वह फिर से पेशेवर गुंडों व अपराधियों पर वैसे ही टूटेगी, जैसे पहले इन्हें बिल के अंदर घुसाया था।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर वास्तविक चरित्र को प्रदर्शित कर दिया है। इन्होंने दंगाइयों, भू माफियाओं और पेशेवर गुंडों को उम्मीदवार बनाकर बता दिया है कि यह तो नई नहीं यह वही सपा है।

पढ़ें: लखनऊ: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आई इत्तेहादुल मिल्लत काउंसिल

संबंधित समाचार