मुरादाबाद : कोरोना संक्रमित वृद्ध ने तोड़ा दम, 277 नए मरीज मिले
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह टीएमयू में भर्ती थे। उन्हें 13 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मरीज की 16 जनवरी की रात मौत हो गई। हालांकि आठ जनवरी को शहर के मझोला की कोरोना संक्रमित महिला मरीज की भी …
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह टीएमयू में भर्ती थे। उन्हें 13 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मरीज की 16 जनवरी की रात मौत हो गई। हालांकि आठ जनवरी को शहर के मझोला की कोरोना संक्रमित महिला मरीज की भी मौत हो गई थी, जिसे विभाग ने छिपा रखा है। वहीं जिले में 277 नये मरीज कोविड जांच में पाजिटिव मिले है। सभी संक्रमित टीएमयू, हरथला, रामगंगा विहार, शिवपुरी, बसंत विहार के अलावा रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, संभल आदि जिलों के भी रहने वाले हैं।
गुलाबबाड़ी कटघर निवासी 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित जिस मरीज की मौत हुई है। उन्हें 13 जनवरी को एंबुलेंस से लाकर टीएमयू के कोविड आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां ऑक्सीजन सपोर्ट पर चार दिन इलाज किया गया। 16 जनवरी की रात उनकी सांस थम गई। इस मरीज को शहर के ही एक अन्य निजी अस्पताल से रेफर किया गया था। इस मरीज को पंद्रह दिन से खांसी, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ थी। आक्सीजन का स्तर 99 प्रतिशत था। मौत का कारण कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट और सीवियर कोविड पाजिटिव दर्ज किया गया है।
वहीं आईडीएसपी के जिला डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3278 हो गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव का कहना है कि संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। जिनकी तबीयत गंभीर मिलेगी उन्हें जिला अस्पताल के कोविड यूनिट में भर्ती कराएंगे।
संक्रमितों में दो चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी
कोरोना के नये संक्रमितों में दो चिकित्सक, निजी व सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके संपर्क में आए मरीज और तीमारदारों की भी जांच के लिए टीमें भेजी जाएंगी।
ये भी पढ़ें… मुरादाबाद : जेल में फूटा कोरोना बम, 41 बंदियों समेत जिले में 262 कोरोना संक्रमित
