अयोध्या: अविवि की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित, इस कारण लिया गया फैसला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन (अविवि) ने 20 जनवरी से होने वाली एनईपी-2020 के अंतर्गत संचालित बीए, बीएससी व बीकॉम पाठ्यकमों की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा-2022 और बैक पेपर परीक्षा-2021 कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी है। अविवि के कुलपति ने जारी किया आदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन (अविवि) ने 20 जनवरी से होने वाली एनईपी-2020 के अंतर्गत संचालित बीए, बीएससी व बीकॉम पाठ्यकमों की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा-2022 और बैक पेपर परीक्षा-2021 कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी है।

अविवि के कुलपति ने जारी किया आदेश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा समिति के निर्णय के क्रम में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के आदेशानुसार बीए, बीएससी एवं बीकॉम पाठ्यकमों की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा और बैक पेपर परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थागित किया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि कोविड महामारी के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत विश्वविद्यालय की 20 जनवरी से होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। उक्त परीक्षाओं की नवीन तिथियां परिस्थितियां अनुकूल होने पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जायेगी।

ये भी पढ़ें: हरदोई: पुलिसकर्मियों पर हिस्ट्रीशीटर ने परिजनों सहित किया पथराव, ये था पूरा मामला…

अयोध्या: बर्फीली हवाओं का कहर जारी, जनजीवन बेहाल, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस

अयोध्या। जिले में सर्दी अपना सितम बरपाए हुए है। मकर संक्रांति से शुरू हुई गलन सोमवार को भी जारी रही। सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहे, लेकिन उसके बाद सूर्य देव ने दर्शन देकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। तीन बजे के बाद ठंडी हवाओं ने अपना रुख बता दिया और मौसम बर्फीला होना शुरू हो गया। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग मानना है फिलहाल अभी ठंड से निजात मिलने वाली.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/ayodhya-icy-winds-continue-to-wreak-havoc-life-is-miserable-minimum-temperature-is-4-5-degrees-celsius/

संबंधित समाचार