UP Election 2022: आगरा में भाजपा, कांग्रेस और सपा समेत छह प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये जिले में शुरू हो चुकी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और सपा समेत छह प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किये जबकि 24 अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। आज नामांकन पत्र जमा करने वालों में फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी …
आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये जिले में शुरू हो चुकी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और सपा समेत छह प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किये जबकि 24 अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। आज नामांकन पत्र जमा करने वालों में फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल, एत्मादपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. धर्मपाल सिंह, बाह सीट से सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा, आगरा उत्तर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल, आगरा ग्रामीण सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अरुणकान्त कठेरिया और आगरा छावनी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार आकाश सोनी शामिल रहे।
नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन एत्मादपुर सीट के लिए तीन, आगरा छावनी (सुरक्षित) सीट के लिए तीन, आगरा दक्षिण सीट के लिए चार, आगरा उत्तर सीट के लिए दो, आगरा ग्रामीण (अ.जा.) सीट के लिए एक, फतेहपुर सीकरी सीट के लिए तीन, खेरागढ़ सीट के लिए एक, फतेहाबाद सीट के लिए दो और बाह सीट के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।
बुलंदशहर में भाजपा, आप और बसपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण के लिये जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को बुलंदशहर जिले की सात में से तीन सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल किये गये। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के रूप में शिकारपुर सीट से नामांकन दाखिल किया जबकि… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-यूपी चुनाव 2022 : बुलंदशहर में भाजपा, आप और बसपा के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
