शामली में बीजेपी के सुरेश राणा समेत 22 ने खरीदा पर्चा
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर चल रही नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को थानाभवन से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा, शामली विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी, कैराना से बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र उपाध्याय द्वारा पर्चा की खरीद की गई। मंगलवार से तेज हो जाएगी पर्चा भरने की प्रक्रिया सोमवार को तीनों …
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर चल रही नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को थानाभवन से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा, शामली विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी, कैराना से बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र उपाध्याय द्वारा पर्चा की खरीद की गई।
मंगलवार से तेज हो जाएगी पर्चा भरने की प्रक्रिया
सोमवार को तीनों विधानसभाओं में नामांकन पत्रों को खरीदने वाले प्रत्याशियों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या भी दर्जनों में है। मंगलवार से पर्चा को जमा किए जाने की प्रक्रिया में तेजी होने की उम्मीद है। अभी तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने की अविलंबता के चलते नामांकन पत्रों को खरीदने वाले प्रत्याशियों की संख्या पहले तीन दिन पूरी तरह से नगण्य रही है।
पहले दिन नाहिद हसन ने दाखिल किया था नामांकन पत्र
नामांकन करने के पहले दिन कैराना के सपा प्रत्याशी नाहिद हसन द्वारा ही एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। शनिवार तक मात्र तीनों विधानसभाओं में 12 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्रों की खरीद की गई थी जिनमें मुख्य रूप से थानाभवन से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा, आप पार्टी से अरविन्द देशपाल, निर्दलीय राकेश कुमार, निर्दलीय राकेश शर्मा, कांग्रेस से संजय शर्मा, निर्दलीय रवि कुमार, निर्दलीय शेर सिंह, निर्दलीय गीता सिंह, निर्दलीय मौहम्मद, निर्दलीय सददाम द्वारा नामांकन पत्रों की खरीदारी की गई।
कांग्रेस की तरफ से शेखरपाल व राकेश कुमार ने खरीदा पर्चा
वही शामली विधानसभा सीट पर सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चैधरी ने राहुल कुमार सिंह दो पर्चा की खरीदारी की। वही कांग्रेस की ओर से शेखरपाल व राकेश कुमार द्वारा नामांकन पत्रों की खरीद की गई। बसपा प्रत्याशी के रूप में बिजेन्द्र कुमार मलिक व रवि कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खरीद की। कैराना विधानसभा सीट के लिए बसपा से राजेन्द्र उपाध्याय, कांग्रेस से अखलाक, निर्दलय प्रत्याशी के रूप में विजय कुमार, हारून अली, मनोज कुमार, सरवर अली, इसरार व कौसर अली ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की।
ये भी पढ़ें: गोण्डा: ट्रेन पर चढ़ा युवक धू-धू कर जला, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप…
