बरेली: बालिका और दिव्यांग छात्र स्वकेंद्र में देंगे परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10 वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग छात्र और बालिकाओं को बड़ी राहत दी है। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर केंद्र निधारण के बाद बोर्ड ने इनके लिए स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली लागू कर दी है। स्कूलों में पंजीकृत दिव्यांग छात्रों को दूसरे परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के लिए …

बरेली, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10 वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग छात्र और बालिकाओं को बड़ी राहत दी है। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर केंद्र निधारण के बाद बोर्ड ने इनके लिए स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली लागू कर दी है। स्कूलों में पंजीकृत दिव्यांग छात्रों को दूसरे परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इस संबंध में बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर दिया है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है।

अभी तक विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षा की तिथि घोषित नही हुई है। जिले में बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए कुल 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 87205 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें लगभग 30 हजार छात्राएं शामिल हैं। बोर्ड ने छात्राओं व दिव्यांग छात्रों को परीक्षाओं में सुविधा देने के लिए स्वकेंद्र प्रणाली को लागू किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों और स्कूलों को शासन के निर्देश से पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। स्वकेंद्रों पर तैनात किए जाने वाले व्यवस्थापक दूसरे स्कूलों के भेजे जाएंगे और अन्य शिक्षकों की ड्यूटी भी दूसरे स्कूलों के शिक्षकों की लगाई जाएगी।

संबंधित समाचार