बरेली: स्कूल में टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। विद्यालयों की ओर से इसमें अपेक्षित सहयोग न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने ब्लॉक व तहसील स्तर पर इसकी निगरानी करने के लिए …

बरेली, अमृत विचार। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। विद्यालयों की ओर से इसमें अपेक्षित सहयोग न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने ब्लॉक व तहसील स्तर पर इसकी निगरानी करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि रोजाना शाम 5 बजे तक कार्यालय पर बैठक में मौजूद होकर रिपोर्ट देंगे।
डीआईओएस ने बताया कि 2004 से 2007 के बीच जन्म लेने वाले बच्चों को कोविड का टीका लगाने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत निर्देश दिया गया था कि सभी विद्यालय अपने यहां शिविर लगाकर इन बच्चों का वैक्सीनेशन कराएं। बताया कि समीक्षा में यह बात सामने आई कि संबंधित विद्यालय इसमें अपना सहयोग नहीं दे रहे हैं। इसको देखते हुए सदर, नगर व ग्रामीण क्षेत्र के साथ सभी ब्लॉकों में नोडल अधिकारी नामित किया गये हैं, जो वैक्सीनेशन के कार्य पर निगरानी रखेंगे।

इनको निर्देश दिया गया है कि वह रोजाना शाम को 5 बजे कार्यालय में आकर इसकी रिपोर्ट देंगे। 14 वर्ष से एक दिन ज्यादा होने पर भी छात्रों को टीका लगाया जाएगा। इस सबंध में सोमवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सीएमओ, डीआईओएस और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है। डीआईओएस ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप स्कूलों को 21 जनवरी तक शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराया जाना है। ऐसा नही करने पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्कूलों के विरूद्ध कार्यवाही कर मान्यता रद्द की जाएगी।

यह भी देखे-

बरेली: आप के प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ होने का इंतजार

संबंधित समाचार