राजधानी में सरकारी अधिकारियों से हाथापाई करने वाला दंपत्ति हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सरकारी कार्य में बाधा डालने व सरकारी पदाधिकारियों से मारपीट करने के मामले में जानकीपुरम पुलिस ने एक महिला व उसके पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला सुषमा वर्मा व उसका पति कमला प्रसाद वर्मा आयुष विहार कॉलोनी फेज-2 के रहने वाले हैं। मामले की जानकारी देते हुए जानकीपुरम कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह …

लखनऊ। सरकारी कार्य में बाधा डालने व सरकारी पदाधिकारियों से मारपीट करने के मामले में जानकीपुरम पुलिस ने एक महिला व उसके पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला सुषमा वर्मा व उसका पति कमला प्रसाद वर्मा आयुष विहार कॉलोनी फेज-2 के रहने वाले हैं।

मामले की जानकारी देते हुए जानकीपुरम कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी दंपत्ति की ओर से जानकीपुरम में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा था। जब सरकारी पदाधिकारी कार्य रुकवाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों द्वारा अधिकारियों से हाथापाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया।

इसके बाद से दोनों फरार थे। लेखपाल सुशील कुमार सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को दोनों को मिर्जापुर पुलिस के पास से गिरफ्तार किया गया।

बरेली: जहां पहले से है पाइप लाइन, वहीं दोबारा बिछा दी

सुफीटोला में पानी की पाइप लाइन बिछाने के नाम पर लाखों रुपये ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। वार्ड-78 में उन जगहों पर भी नई पाइप लाइन डाली जा रही है, जहां पूर्व में पाइप लाइन बिछी हुई है। उससे घरों में टंकी के कनेक्शन भी हैं। हालांकि, वार्ड में कई ऐसी जगह भी हैं, जहां पाइप लाइन हैं ही नहीं या फिर वे बहुत पुरानी होने के साथ चोक हैं। ठेकेदार इस गलती को जलकल विभाग पर डालकर बचाव कर रहा है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक के मामले के संज्ञान में आने के बाद पाइप लाइन बिछाने के काम को रुकवा दिया गया है। जबकि, 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: जहां पहले से है पाइप लाइन, वहीं दोबारा बिछा दी

 

संबंधित समाचार