UP Election 2022: सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अपराधियों से पैसे लेकर दिए टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी  ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपराधियों पर लगाम लगाकर लोगों के लिए भय मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है जबकि समाजवादी पार्टी ने अपराधियों से पैसे लेकर उन्हें चुनावी टिकट दिये। योगी ने आरोप लगाया कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना, …

लखनऊ। सीएम योगी  ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपराधियों पर लगाम लगाकर लोगों के लिए भय मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है जबकि समाजवादी पार्टी ने अपराधियों से पैसे लेकर उन्हें चुनावी टिकट दिये। योगी ने आरोप लगाया कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना, मुजफ्फरनगर, सियाना, बुलंदशहर और लोनी समेत कई विधानसभा सीटों पर असामाजिक तत्वों और हिस्ट्रीशीटरों को टिकट दिये हैं।

योगी ने कहा कि अपराधियों को टिकट देकर सपा ने असामाजिक तत्वों से अपनी सांठगांठ उजागर की है क्योंकि क्षेत्र में पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए व्यक्ति लोगों के पलायन और सांप्रदायिक दंगों के पीछे थे। मुख्यमंत्री का इशारा परोक्ष तौर पर मुजफ्फरनगर में 2013 के सांप्रदायिक दंगों के बाद कैराना क्षेत्र के कथित तौर पर बड़े पैमाने पर लोगों के पलायन की ओर था।

पढ़ें- PM Modi पर विवादित बयान: कांग्रेस नेता नाना पटोले के खिलाफ नागपुर में शिकायत दर्ज, घर की बढ़ी सुरक्षा

संबंधित समाचार