लखनऊ: मौसम विभाग ने लगाया अनुमान, तापमान में और भी अधिक हो सकती है गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड की दुहाई दे रहे राजधानीवासी तैयार रहें, क्योंकि आगामी 21 जनवरी से पारा और भी नीचे लुढ़क सकता है। जी हां, मौसम विभाग की ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार आगामी 21 से शहर पर फिर से बारिश के काले बादल मंडराएंगे। मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट …

लखनऊ। पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड की दुहाई दे रहे राजधानीवासी तैयार रहें, क्योंकि आगामी 21 जनवरी से पारा और भी नीचे लुढ़क सकता है। जी हां, मौसम विभाग की ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार आगामी 21 से शहर पर फिर से बारिश के काले बादल मंडराएंगे।

मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस की आंशिक गिरावट के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार आगामी दो दिन में तापमान में आंशिक रूप से बढ़त हो सकती है, पर 21 से बारिश के साथ फिर से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी।

अचानक से बदले मौसम के कारण राजधानीवासियों को सूर्य भगवान के बामुश्किल दर्शन हो पा रहे हैं। सोमवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर में आधे प्रहर तक बादल छाये रहे, हालांकि लगभग एक घंटे के लिए हल्की धूप निकली। पर इसके बाद भी दिन भर सर्द हवाएं चलने के कारण गलन बरकरार रही।

लखनऊ: कोरोना की चपेट में आए सीएमओ समेत 10 स्टाफ, संवेदनशील वर्ग में रखे गए यह इलाके…

कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राजधानी में सोमवार को 2716 नए केस मिले हैं। लखनऊ सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के साथ सीएमओ कार्यालय के 10 अन्य कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। वहीं, 24 घंटे में रिकॉर्ड 1450 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही शहर में 17658 सक्रिय मरीज हो गए हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- लखनऊ: कोरोना की चपेट में आए सीएमओ समेत 10 स्टाफ, संवेदनशील वर्ग में रखे गए यह इलाके…

संबंधित समाचार