मुरादाबाद मंडल में बहुकोणीय मुकाबले की तैयार हो रही बुनियाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मंडल की 27 सीटों पर बहुकोणीय मुकाबले की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है। हालांकि भाजपा के इतर अन्य दलों ने अभी ठीक से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन, गैर भाजपा दलों ने मुस्लिम कार्ड खेल कर मुकाबले में रोमांच पैदा करने का संकेत दिया है।14 फरवरी को मंडल की 27 सीटों पर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मंडल की 27 सीटों पर बहुकोणीय मुकाबले की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है। हालांकि भाजपा के इतर अन्य दलों ने अभी ठीक से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन, गैर भाजपा दलों ने मुस्लिम कार्ड खेल कर मुकाबले में रोमांच पैदा करने का संकेत दिया है।14 फरवरी को मंडल की 27 सीटों पर मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा और रामपुर के स्वार-टांडा सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

अमरोहा जिले की नौगांवा सादात की विधायक संगीता चौहान टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने क्षेत्र के 13 सीटों के टिकट का ऐलान किया है। जिसमें मुरादाबाद, शहर देहात के साथ रामपुर जिले में तीन, अमरोहा में दो संभल में दो और बिजनौर के तीन उम्मीदवारों का ऐलान किया है। रामपुर के एक उम्मीदवार ने सपा का दामन थाम लिया है। उधर, समाजवादी पार्टी ने अभी अपनी मुट्ठी नहीं खोली है। पश्चिमी यूपी की 29 सदस्यीय सूची में अधिकतर मुस्लिम चेहरों को मौका दिया है। पीस पार्टी और एआईएमआईएम ने मुरादाबाद में अपना मुस्लिम कार्ड खेल दिया है।

जिसमें एआईएमआईएम ने मुरादाबाद की छह सीटों में पांच क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सभी मुस्लिम समाज से आते हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी सोशल इंजीनियरिंग में जुटी है। मंगलवार और बुधवार को सपा, बसपा और कांग्रेस की सूची आने की संभावना है। मुरादाबाद शहर और ग्रामीण सीट पर सपा में टिकट को लेकर घमासान मचा है। जबकि पार्टी ने सिटिंग एमएलए के टिकट नहीं बदलने के संकेत दिए थे। लेकिन, अब समीकरण बदल गए हैं। चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि वैसे तो मंडल में भाजपा ने तेजी दिखाइ है।

सपा, बसपा और कांग्रेस ने अभी पूरी तरह से पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन गैर भाजपा दलों ने प्रभावी और मुस्लिम चेहरों को उतारकर इस बात का संकेत दे दिया है आरंभिक दौर में चुनावी मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार हैं। हालांकि राजनीति पल-पल समीकरण बदल रही है। सभी की प्रत्याशित था तय होने के बाद संघर्ष की असल तस्वीर सामने आएगी।

 

 

संबंधित समाचार