कैलिफोर्निया : सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पासाडेना (अमेरिका)। अमेरिका के सदर्न कैलिफोर्निया में एक अनियंत्रित कार के बाड़ से टकरा कर एक फुटपाथ पर पलट जाने से तीन किशोरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्त सेवा के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पासाडेना में एक चौराहे के पास हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट के …

पासाडेना (अमेरिका)। अमेरिका के सदर्न कैलिफोर्निया में एक अनियंत्रित कार के बाड़ से टकरा कर एक फुटपाथ पर पलट जाने से तीन किशोरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्त सेवा के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पासाडेना में एक चौराहे के पास हुआ।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक एक ‘होंडा 2005’ (कार) पास के अंतरराज्यीय 210 के एक खंड से जा टकराई और फिर पलटकर ओवरपास के नीचे एक फुटपाथ पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि 17 वर्षीय चालक और कार में सवार 16 वर्षीय लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 17 वर्षीय एक अन्य लड़के ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

संबंधित समाचार