यूपी चुनाव 2022 : चंद्रशेखर ने किया 33 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आज मंगलवार 33 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं एक युवा हूं, मैंने सिर्फ परेशानियों से लड़ना सीखा है। कोई व्यक्तिगत सुख के लिए नहीं। मैंने पांच साल …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आज मंगलवार 33 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं एक युवा हूं, मैंने सिर्फ परेशानियों से लड़ना सीखा है। कोई व्यक्तिगत सुख के लिए नहीं। मैंने पांच साल में बहुत कुछ देखा औए खोया है।
चंद्रशेखर आजाद ने नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश का नाम लिए बिना कहा, ‘आप जब अपनी बात से पलटते हैं तो धोखा करते हैं। मेरे साथ उनकी 25 सीटों को लेकर बात हुई थी। यूपी में अपनी पार्टी को मान्यता दिलाने के लिए 14 सीटों पर जीत या फिर 80 लाख वोटों की जरूरत होती है। इसलिए हमें कम से कम 30 सीटों पर लड़ने की जरूरत थी।’
चंद्रशेखर ने कहा, ‘मैं सरकार से कभी डरा नहीं। मेरा डर था कि विपक्ष के बिखराव की वजह से भाजपा वापस लौटी है तो अच्छा नहीं है। सबको सत्ता से मतलब लेकिन हमारी लड़ाई सत्ता की नहीं है।’ चंद्रशेखर ने आगे कहा, ‘पिछले दो महीने में हमारे साथ छल हुआ। कुछ लोगों के हंसी का विषय होगा कि चंद्रशेखर को बेवकूफ बना दिया। लेकिन मैंने इस बार भी मंत्रिपद और बाकी चीजों को ठोकर मार दी।’
चंद्रशेखर ने जिन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें सिराथू, नोएडा, मेरठ कैंट, एत्मादपुर, गंगोह, हस्तिनापुर शामिल हैं। अखिलेश यादव की ओर से खुद को छोटा भाई कहे जाने पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं वकील हूं और पढ़ा-लिखा हूं। हम सहयोग और तंज की भाषा को समझते हैं।
यह भी पढ़ें:-कोरोना और विधानसभा चुनाव को देखते हुए बढ़ाई धारा 144 की अवधि, अब 15 मार्च तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा
