रायबरेलीः टैंकर ने बाइक व साइकिल को मारी टक्कर, श्रमिक की मौत, बाइक सवार दो गंभीर
रायबरेली। ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर मनीरामपुर पुल के निकट अनियंत्रित राख लदे टैंकर की टक्कर से एनटीपीसी मजदूर समेत बाइक सवार ससुर व दामाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले आई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया वहीं इलाज के …
रायबरेली। ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर मनीरामपुर पुल के निकट अनियंत्रित राख लदे टैंकर की टक्कर से एनटीपीसी मजदूर समेत बाइक सवार ससुर व दामाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले आई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया वहीं इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
जगतपुर थाना क्षेत्र के बड़ी सहरी गांव निवासी रामराज हिसामपुर गांव निवासी अपने ससुर पृथ्वीपाल को बाइक से लेकर किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। जहां से वापस ससुराल लौट रहे थे। रास्ते में मनीरामपुर नहर के पुल के पास सलोन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार राख के टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। साथ ही टैंकर ने एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत साइकल सवार श्रमिक राजनरायन पाल को भी रौंद दिया। घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
यह भी पढ़ें:-BJP नेता तरुण चुग बोले- मान को सीएम पद का उम्मीदवार बनाकर आप ने पंजाब में घोषित की अपनी ‘शराब नीति’
जहां चिकित्सकों ने राजनारायण व पृथ्वी पाल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में पृथ्वी पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बिग बॉस 15: करण कुंद्रा के पेरेंट्स तेजस्वी प्रकाश को बहू बनाने के लिए बेताब, शो में कही ये बात…
