Health Update: क्या आप भी करते हैं गिलोय का सेवन, हो जाएं सावधान, फायदे के साथ हो सकते हैं ये नुकसान…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Disadvantages of Giloy:  गिलोय एक तरह की बेल है जो आमतौर पर जगंलों या झाड़ियों में आसानी से पाई जाती है। पुराने समय से ही गिलोय को एक आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर यूज किया जाता है। कोरोना महामारी से बचने के सबका ध्यान अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने पर है। ऐसा करने के लिए लोग …

Disadvantages of Giloy:  गिलोय एक तरह की बेल है जो आमतौर पर जगंलों या झाड़ियों में आसानी से पाई जाती है। पुराने समय से ही गिलोय को एक आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर यूज किया जाता है। कोरोना महामारी से बचने के सबका ध्यान अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने पर है। ऐसा करने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू उपाय कर रहे हैं। इसी बीच लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय का सेवन कर रहे हैं।

लेकिन किसी भी चीज का सेवन बिना उसके नुकसान जाने और  कई गंभीर समस्याओं के बारे में जानकारी लिए नहीं लेना चाहिए। हम बात कर रहे हैं गिलोय की। हम मानते हैं कि गिलोय इम्यूनिटी को बेहतर करने का काम करता है। लेकिन इसका अधिक सेवन शरीर में दिक्कतें पैदा कर सकता है। आपने आज तक गिलोय के फायदे तो बहुत सुने होंगे लेकिन क्या आपने आज तक ये सुना कि इसके नुकसान भी होते हैं। गिलोय के अधिक सेवन से लिवर समेत कई ऑर्गन डैमेज हो सकते हैं। आइए आपको पूरी तरह से समझाते हैं।

गिलोय देता है कब्ज को जन्म

गिलोय डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छा होता है लेकिन अगर इससे जरूरत से ज्यादा ले लिया जाए तो कॉन्स्टिपेशन हो सकता है। अगर गिलोय लेने के बाद आपको ऐसा कुछ महसूस हो रहा है तो तुरंत अपने पर्सनल डॉक्टर से संपर्क करें।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए गिलोय हानिकारक

 

प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट-फीडिंग कराने वाली महिलाओं को गिलोय लेने से बचना चाहिए। इसका नुकसान अब तक मेडिकली पता नहीं लगाया जा सका है लेकिन बेहतर है कि एक्सपर्ट्स की राय मान ली जाए।

गिलोय से ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा

 

गिलोय के सेवन से शरीर की इम्युनिटी पॉवर मजबूत तो होती है लेकिन कई बार इम्युनिटी के अधिक सक्रिय होने की वजह से ऑटो इम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए ऑटो इम्यून बीमारियों जैसे मल्टीप्ल स्केरेलोसिस या रुमेटाइड आर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों को गिलोय से परहेज की सलाह दी जाती है।

गिलोय से लो ब्लड प्रेशर का खतरा

जो लोग पहले से ही निम्न रक्तचाप के मरीज हैं उन्हें गिलोय के सेवन से परहेज करना चाहिए क्योंकि गिलोय भी ब्लड प्रेशर को कम करती है। इससे मरीज की स्थिति बिगड़ सकती है। इसी तरह किसी सर्जरी से पहले भी गिलोय का सेवन किसी भी रुप में नहीं करना चाहिए क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को कम करती है जिससे सर्जरी के दौरान मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

गिलोय से गिर सकता है शुगर लेवल

गिलोय डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल करता है। यह शुगर के मरीजों का ग्लूकोज लेवल नीचे लाता है। अगर आप डायबिटीज की दवाओं के साथ गिलोय लेते हैं तो आपका शुगर लेवल ज्यादा गिर सकता है। ऐसे में पहले डॉक्टर से बात करना बेहतर है।

संबंधित समाचार