Bareilly: मुंबई की फ्लाइट 49 मिनट देरी से उड़ी...आने वाली भी 17 मिनट लेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली एयरपोर्ट पर रविवार को मुंबई से फ्लाइट निर्धारित समय से 17 मिनट की देरी से आई और बरेली से भी मुंबई की फ्लाइट 49 मिनट की देरी से गई। इससे यात्रियों को कुछ परेशानी हुई।

मुंबई से फ्लाइट अपने निर्धारित समय 2:20 बजे न आकर 2:37 बजे बरेली एयरपोर्ट पर लैंड हुई, जबकि बरेली एयरपाेर्ट से उड़ान भरने का निर्धारित समय 2:55 बजे है लेकिन 49 मिनट की देरी से फ्लाइट 3:44 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भर सकी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी ने बताया कि परिचालन में कोई दिक्कत नहीं है। कुछ कार्य होने की वजह से फ्लाइट विलंब हुई है।
सर्दी में बढ़ी यात्रियों की संख्या

सर्दी के मौसम में लगातार ठिठुरन बढ़ने से सैकड़ों किलोमीटर का सफर ट्रेनों से करने से लोग बच रहे हैं। ऐसे में बरेली, कुमाऊं मंडल के यात्री मुंबई जाने के लिए हवाई मार्ग चुन रहे हैं। परिचालन में सुधार के बाद यात्री मुंबई और बेंगलुरू जाने के लिए फ्लाइट पकड़ रहे हैं और मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार को बरेली-मुंबई फ्लाइट में मुंबई से 174 बरेली एयरपोर्ट पर लैंड हुए, जबकि 223 बरेली एयरपोर्ट से मुंबई उड़े।

संबंधित समाचार