यूपी चुनाव 2022: बसपा को लगा बड़ा झटका, इन दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं की भगदड़ जारी है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उन्नाव के कई नेताओं ने मंगलवार को समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश मुख्यालय में बसपा नेता मैकूलाल तथा अनिल सिंह कुरील ने …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं की भगदड़ जारी है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उन्नाव के कई नेताओं ने मंगलवार को समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश मुख्यालय में बसपा नेता मैकूलाल तथा अनिल सिंह कुरील ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। 2017 में मैकूलाल उन्नाव के बांगरमऊ से और अनिल सिंह कुरील सफीपुर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी थे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के बांगरमऊ उन्नाव से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, 1989 से बसपा के सक्रिय सदस्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश पाल तथा 7 वर्ष तक उन्नाव जिले के बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे अनिल सिंह कुरील ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
यह भी पढ़ें:-अवैध रेत खनन पर केजरीवाल ने पंजाब CM को घेरा, कहा- कैसे करें पंजाब के बेहतर भविष्य की उम्मीद?
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नव आगंतुकों का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा, राज्यसभा सदस्य पूर्व आईपीएस अधिकारी बृजलाल तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-गोवा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने की पूर्व मंत्री माइकल लोबो सहित नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
