बाराबंकी: बिहार के राज्यपाल ने किया लोधेश्वर का जलाभिषेक, कही ये बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने मंगलवार को अचानक यहां पहुंचकर लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। विधिवत पूजन अर्चन के बाद वह वापस लौट गए। राज्यपाल ने सभी के कल्याण की भोलेनाथ से की प्रार्थना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से साठ किलोमीटर दूरी पर स्थित बाराबंकी जिले का सुप्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेवा के …

बाराबंकी। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने मंगलवार को अचानक यहां पहुंचकर लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। विधिवत पूजन अर्चन के बाद वह वापस लौट गए।

राज्यपाल ने सभी के कल्याण की भोलेनाथ से की प्रार्थना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से साठ किलोमीटर दूरी पर स्थित बाराबंकी जिले का सुप्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेवा के प्रशिद्व शिव मंदिर मे बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने पूजन अर्चन व अभिषेक कर मानव समाज के कल्याण की कामना की। वे मंगलवार की सुबह तकरीबन ग्यारह बजे अपने दल बल के साथ जनपद के पौराणिक शिव धाम लोधेश्वर महादेवा पहुंचे। विधि-विधान से महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वो सभी के जनकल्याण के लिए लोधेश्वर महादेव मंदिर आए थे।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी के डी शर्मा, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, सी ओ दिनेश कुमार दुबे कोतवाल विनोद बाबू मिश्र, नायब तहसीलदार पूनम तिवारी हल्का लेखपाल सुरेश चन्द्र सहित बडी संख्या मे अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बहराइच: मवेशियों का अवशेष ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाराबंकी: यूपी चुनाव-2022, किसी भी दल के लिए वफादार नहीं रही ‘कुर्सी’

बाराबंकी। कहते हैं कि कुर्सी कभी किसी एक की नहीं होती। जिले की कुर्सी विधानसभा क्षेत्र का भी यही हाल है। इस विधानसभा क्षेत्र ने भी हर बार अपने प्रतिनिधि बदल दिए। यह जरूर है कि इस विधानसभा क्षेत्र ने जिस दल को मौका दिया प्रदेश में उसकी ही सरकार बनी।

यहां सत्तारूढ़ दल के विधायक को अपने ही दल के दावेदारों से टिकट के लिए ही कड़ी चुनौती मिल रही है। विपक्षी खेमे में भी दावेदारों की कोई कमी नहीं है। 2012 में परिसीमन के बाद इस विधानसभा क्षेत्र का गठन किया गया था। पहले इसका अधिकांश हिस्सा फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र कहलाता…  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/barabanki-up-elections-2022-the-chair-was-not-loyal-to/

संबंधित समाचार