हरदोई: गड्ढा मुक्त अभियान की पोल खोल रहे मुख्य चौराहे के गड्ढे, हो रहीं दुर्घटनाएं…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। प्रदेश सरकार लगातार पांच साल गड्ढा मुक्त अभियान चलाती रही। साथ ही यह भी हिदायत देती रही कि अगर गड्ढे पाए गए तो अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन मुख्य चौराहों पर बड़े-बड़े गड्ढे सरकार के इस आदेश की चुगली कर रहे हैं। बीजेपी सरकार बनने पर गड्ढा मुक्त सड़क की जगी …

हरदोई। प्रदेश सरकार लगातार पांच साल गड्ढा मुक्त अभियान चलाती रही। साथ ही यह भी हिदायत देती रही कि अगर गड्ढे पाए गए तो अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन मुख्य चौराहों पर बड़े-बड़े गड्ढे सरकार के इस आदेश की चुगली कर रहे हैं।

बीजेपी सरकार बनने पर गड्ढा मुक्त सड़क की जगी थी उम्मीद

गौरतलब हो कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार गड्ढा मुक्त अभियान चलाया जाता रहा। इस अभियान की हकीकत कितनी सही रही यह नगर के मुख्य स्थानों पर ही देखा जा सकता है। नगर के सबसे मुख्य सिनेमा चौराहे पर लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर काफी बड़ा गड्ढा है। पूरे 5 साल इस गड्ढे से दुर्घटनाएं होती रहीं।

बिलग्राम चुंगी पर कई महीने से टूटी पड़ी है सड़क

खास बात यह है कि राजधानी से आने वाला प्रत्येक विहन इसी गड्ढे से होकर गुजरता रहा। जब मुख्य चौराहे पर गड्ढा मुक्त अभियान की स्थिति यह है। तब अन्य मार्गों पर गड्ढा मुक्त अभियान कैसे चला होगा यह एक गंभीर प्रश्न है? कमोबेश यही स्थिति नगर के मुख्य लखनऊ चुंगी व बिलग्राम चुंगी पर भी है। बिलग्राम चुंगी पर कानपुर जाने वाले मार्ग पर सड़क काफी महीनों पहले टूट चुकी है। यह सड़क एक छोटे तालाब का रूप ले चुकी है। इसके बावजूद अधिकारियों को जिले की गड्ढा युक्त सड़कें कभी दिखाई नहीं पड़ी।

अब जब प्रदेश में चुनाव का माहौल है। एक बार फिर तमाम राजनैतिक दल लुभावने वादे कर रहे हैं। अब देखना यह है कि इस बार जनता इन वादों के झांसे में आती है या नहीं।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: न्यायालय दो दिन के लिए बंद, कई कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव

संबंधित समाचार