बिजनौर : ट्रक में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत, सहेली बची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। बाजार में खरीदारी करने आई दो सहेलियों में से एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ऋषिकेश में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार …

बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। बाजार में खरीदारी करने आई दो सहेलियों में से एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ऋषिकेश में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार नरगदी निवासी शालनी पुत्री हेमराज शर्मा (28) की शादी जंदरपुर गजरौला में हुई थी। उसका पति देहरादून में रहकर काम करता था तथा उसकी दो बच्चियां भी हैं। बताया जाता है कि शालनी फिलहाल अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार की दोपहर वह अपनी सहेली ढकौली निवासी पूजा पुत्री अरुण कुमार को साथ लेकर बाजार से खरीदारी करने के लिये अड्डे से पैदल बाजार जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वह पीर की चुंगी के निकट पहुंची तो शालनी का स्टॉल पीछे से आ रहे ट्रक में फंस गया जिससे वह ट्रक के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल शालनी को स्थानीय पुलिस ने राहगीरों की मदद से नजदीक के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। ऋषिकेश स्थित एम्स में उपचार के दौरान शालनी की मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने अभी घटना की तहरीर नहीं दी है।

संबंधित समाचार