नई दिल्ली: कच्चे तेल पर मंहगाई! बढ़ सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बीते महीनों में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से मचे हाहाकर से सभी परचित है। पूरे देश में किस तरह से पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने के बाद मामूली रूप से लोगों को राहत दी गई। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ गिरावट कर लोगों को शांत किया गया। मगर अब फिर से पेट्रोल डीजल …

नई दिल्ली। बीते महीनों में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से मचे हाहाकर से सभी परचित है। पूरे देश में किस तरह से पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने के बाद मामूली रूप से लोगों को राहत दी गई। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ गिरावट कर लोगों को शांत किया गया। मगर अब फिर से पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया जा सकता है। इसकी वजह है कच्चे तेल के दामों में बढ़ोत्तरी होना। इन दिनों बढ़े कच्चे तेल के दाम पिछले सात सालों में सबसे ऊपर है। जिसकी वजह से पेट्रोल डीजल के दामों में भी बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

दरअसल, कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत बढ़कर 87 डॉलर प्रति बैरल (करीब 6,490 रुपये प्रति बैरल) हो गई है। ये क्रूड ऑयल का पिछले 7 साल में सबसे ऊंचा स्तर है। क्रूड ऑयल में ये तेजी पिछले कुछ हफ्तों से लगातार देखी जा रही है। खबरों के मुताबिक यमन के यहूदी विद्रोहियों के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक तेल कंपनी पर हमला करने के चलते आपूर्ति बाधित हुई है।

इनता ही नहीं, वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने भी कच्चे तेल के दाम बढ़ाने में मदद की है। उधर, विशेषज्ञों का मानन है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आ रही इस तेजी से पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ सकते हैं। आने वाले समय में पेट्रोल डीजल के दामों में 2 रुपए से लेकर पांच रुपए तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

संबंधित समाचार