यूपी चुनाव-2022: फेसबुक पर लाइव आईं प्रियंका गांधी, महिलाओं से कही बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं से कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों के समर्थन में आगे आने की अपील की है। वाड्रा ने मंगलवार को फेसबुक से लाइव के जरिये कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुये कहा कि …

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं से कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों के समर्थन में आगे आने की अपील की है।

वाड्रा ने मंगलवार को फेसबुक से लाइव के जरिये कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुये कहा कि वो अपनी बहनों को कहना चाहती हैं कि जहां-जहां महिला प्रत्याशी हैं, वहां-वहां आप उनका समर्थन करें। प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुये उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कई प्रत्याशियों पर पुलिस और सरकार ने जमकर अत्याचार किया।

प्रियंका ने कहा- बीजेपी के हाथ से छीनेंगे सत्ता

वाड्रा ने कहा कि उन्होंने फैसला किया है कि हम भाजपा के हाथ से सत्ता छीनेंगे और उनको देंगे जिन पर अत्याचार हुआ है। हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम पर कीचड़ उछालने के मामले में वाड्रा ने कहा कि गौतम बहुत संघर्ष के बाद इस जगह पर पहुंची हैं। उन पर व्यर्थ में कीचड़ उछाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि विपक्षी दल के लोग ये समझें कि हमारे प्रत्याशी कमजोर हैं, लेकिन हमने उनको टिकट इसलिए दिया है ताकि जो लोग अपने जीवन में पीड़ित हैं और संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें मजबूत किया जा सके।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोविड के चलते महिला मैराथन को रद्द करना पड़ा। लेकिन, पार्टी ने अब ऑनलाइन प्रतियोगितायें कराने का फैसला किया है। उन्होंने छात्राओं से इन प्रतियोगिताताओं में ऑनलाइन भाग लेने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: महापौर संयुक्ता भाटिया ने लगवायी वैक्सीन की बूस्टर डोज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव