लखनऊ: यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई कमी, 24 घंटे में मिले इतने संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी नये कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी देखने को मिली है। मंगलवार को 24 घंटों में 14 हजार 803 नये कोरोना संक्रमित मिले तो 20 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुये। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या भी घट कर एक लाख एक …

लखनऊ। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी नये कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी देखने को मिली है। मंगलवार को 24 घंटों में 14 हजार 803 नये कोरोना संक्रमित मिले तो 20 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुये।

इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या भी घट कर एक लाख एक हजार 114 हो गई है। इसमे भी 99 प्रतिशत लोगों को मामूली संक्रमण है और वह होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे है। हालांकि इस दौरान कोरोना से 12 लोगों की मृत्यु भी हुई है।

17 जनवरी को मिले थे 15,622 मामले

गौरतलब है कि बीती 10 जनवरी को प्रदेश में आठ हजार 334 नये कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि 11 जनवरी को नये संक्रमितों की संख्या में अचानक उछाल आया था और यह 11 हजार 089 पर पहुंच गई। इसके बाद 12 जनवरी को 13 हजार 681, 13 जनवरी को 14 हजार 765, 14 जनवरी को 16 हजार 016 तक पहुंच गई।

हालांकि 15 जनवरी को इसमे कमी देखने में आयी और यह संख्या 15 हजार 795 पर आ गई लेकिन अगले ही दिन 16 जनवरी को नये कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई और यह 17 हजार 185 पर पहुंच गई। इसके बाद 17 जनवरी को प्रदेश में 15 हजार 622 नये कोरोना संक्रमित मिले थे।

एक दिन में कुल 2,08,308 सैंपल की जांच की गई

इधर, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि आगामी 24 जनवरी से निगरानी समितियां शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लक्षणात्मक लोगों का तथा 60 वर्ष से अधिक जिन लोगों ने कोविड की पहली डोज नहीं ली उनका तथा जिन बच्चों का नियमित टीकाकरण रह गया है उनकी पहचान करेगी।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,08,308 सैम्पल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 26 लाख 24 हजार 998 वैक्सीन की डोज दी गयी है, जिनमें 15 से 18 वर्ष के किशोरों को तीन लाख 94 हजार 222 डोज दी गयी है। प्रदेश में अब तक 22 करोड 80 लाख 28 हजार 060 वयस्कों को वैक्सीन की एक डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक चार लाख 67 हजार 206 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।

ये भी पढ़ें: बरेली: सपा सरकार में दंगे-फसादों से प्रदेश को गुजरना पड़ा- मौलाना तौकीर रज़ा खान

संबंधित समाचार