लखनऊ: गणतंत्र दिवस पर यूपी मेट्रो का तोहफा, सेल्फी भेजिए-ईनाम जीतिए…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की देखरेख में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में लखनऊ और कानपुर शहर के लोग शामिल हो सकते हैं। दोनों ही शहरों से अलग-अलग विजेताओं को चुना जाएगा। प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से प्रतियोगिताओं में शामिल हो सकते हैं। …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की देखरेख में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में लखनऊ और कानपुर शहर के लोग शामिल हो सकते हैं। दोनों ही शहरों से अलग-अलग विजेताओं को चुना जाएगा। प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से प्रतियोगिताओं में शामिल हो सकते हैं।

यात्रियों को मेट्रो स्टेशन या ट्रेन में लेनी होगी सेल्फी

यात्रियों को मेट्रो स्टेशन या ट्रेन के अंदर सेल्फी लेनी होगी और उसे मेट्रों के फेसबुक या ट्विटर हैंडल पर अपलोड करना होगा। सेल्फी पोस्ट करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। इसके बाद आने वाली प्रविष्टियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। लखनऊ और कानपुर दोनों ही जगहों के के तीन-तीन अलग विजेता होंगे। 26 जनवरी को इन विजेताओं को पुरस्कृत कया जाएगा।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई कमी, 24 घंटे में मिले इतने संक्रमित

बच्चे व किशोर ले सकते हैं प्रतियोगिता में भाग

इसके अलावा देश भक्ति गीत, कविता लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। श्रेणी एक में 12 वर्ष तक तथा श्रेणी दो में 13 से 18 वर्ष तक के बच्चे शामिल हो सकते हैं। विषय स्वतंत्रता के 75 वर्ष होगा। लखनऊ और कानपुर के लोग अपने-अपने शहरों में किसी भी मेट्रो स्टेशन पर स्टेशन कंट्रोलर के पास सुबह 6 बजे से रात 10 बजे के बीच अपनी प्रविष्टि जमा करा सकते हैं। प्रतिभागिया की प्रविष्टि में नाम, पता, आयु, मोबाइल नम्बर, शहर, प्रतियोगिता का नाम, श्रेणी लिखना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 20 जनवरी है।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी: बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर साप्ताहित बाजार बंदी का फैसला

संबंधित समाचार