नई दिल्ली: आईएनएस में धमका, तीन जवान शहीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मुंबई के युद्धपोत आईएनएस रणवीर में मंगलवार देर शाम अचानक से धमाका हुआ। जिसमें नौसेना के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि कई गंभीर रुप से घायल हो गए है। भारतीय नौसेना के अधिकारी ने ब्लास्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल …

नई दिल्ली। मुंबई के युद्धपोत आईएनएस रणवीर में मंगलवार देर शाम अचानक से धमाका हुआ। जिसमें नौसेना के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि कई गंभीर रुप से घायल हो गए है। भारतीय नौसेना के अधिकारी ने ब्लास्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। मगर इसी बीच आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट हो गया। एक अधिकारी की माने तो जहाज के चालक दल ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल यह ब्लास्ट कैसे हुआ? इसकी जानकरी जुटाईजा रही है।

क्या है आईएनएस?
बताते चलें कि आईएनएस रणवीर एक युद्धपोत है। यह भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के 5 विनाशक जहाजों में से चौथा जहाज हैं। INS रणवीर 30 अधिकारियों और 310 नाविकों के एक दल द्वारा संचालित किया जाता है।

संबंधित समाचार