बरेली: 6 बच्चों समेत 385 मरीज कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। बीते सप्ताह से जिले मे दो से अधिक ही कोरोना के नये मामले सामने आ रहे थे, लेकिन मंगलवार को संक्रमण के नये मामलों ने तीन सौ का आंकड़ा पार कर दिया। जनपद में 6 बच्चों समेत 385 मरीजों …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। बीते सप्ताह से जिले मे दो से अधिक ही कोरोना के नये मामले सामने आ रहे थे, लेकिन मंगलवार को संक्रमण के नये मामलों ने तीन सौ का आंकड़ा पार कर दिया। जनपद में 6 बच्चों समेत 385 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई है। सर्विलांस सेल प्रभारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें।

इनमें संक्रमण की पुष्टि
मंगलवार को जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, वे शहर के महानगर, संजय नगर, राजेंद्र नगर, कर्मचारी नगर, मढ़ीनाथ, सिविल लाइंस, बल्लूवल कॉलोनी, मीरगंज, आवंला, बहेड़ी, शेरगढ़, कैंट, कुतुबखाना, पवन विहार समेत अन्य इलाकों में रहने वाले हैं।

कांटेक्ट ट्रेसिंग करने में आ रही परेशानी
बीते सप्ताह जिले में कोरोना संक्रमण के 100 से अधिक मामले ही सामने आए थे। वहीं, मंगलवार को सक्रिय संक्रमितों के ग्राफ में तेजी से उछाल आया और आंकड़ा 2100 पहुंच गया। नए मामले बढ़ने से सर्विलांस सेल की टीमों को भी संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मानसिक मंदित महिला को डिस्चार्ज करने को लेकर हंगामा
हाल ही में शहर के 300 बेड कोविड चिकित्सालय में समाज सेवी महिला और पुरुष ने सड़क पर उत्पात मचा रही एक मानसिक मंदित महिला को मानसिक अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन भर्ती करने से पहले जब गाइड लाइन के अनुपालन में महिला की कोरोना जांच की गई तो महिला पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला को 300 बेड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। रविवार को महिला की रिपोर्ट जब निगेटिव आ गई तो प्रबंधन ने समाज सेवियों को इसकी सूचना दी। मंगलवार को जब समाजसेवी अस्पताल पहुंचे तो प्रबंधन ने महिला को नारी निकेतन भेजने को कहा। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। कहा कि महिला को नारी निकेतन बिना प्रशासनिक अनुमति के नहीं भेजा जा सकता है। करीब आधे घंटे तक नोकझोंक होती रही। किसी तरह मामला शांत हुआ।

संबंधित समाचार