आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चौबीस घंटे में 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि अब तक 143 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 24 घंटों में सार्वजनिक स्थानों से कुल 1,27,474 व निजी स्थानों से 40,313 प्रचार …

लखनऊ। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चौबीस घंटे में 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि अब तक 143 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 24 घंटों में सार्वजनिक स्थानों से कुल 1,27,474 व निजी स्थानों से 40,313 प्रचार सामग्री हटाई गयी।

24 घंटों में सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 7,721 पोस्टर के 55,346 बैनर के 42085 व 22,322 अन्य मामलों में कार्रवाई की गई। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 2,775 पोस्टर के 18,471 बैनर के 12,026 व 7,041 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स व अन्य विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस विभाग द्वारा अब तक 5,84,173 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 226 लाइसेन्स जब्त किये गये। 660 लाइसेन्स को निरस्त किया गया है।

सभी ऐप से लोगों को जागरूक करें

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने प्रदेश भर के निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए सभी ऐप से लोगों को जागरूक करें। वह मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चुनाव से संबंधित सभी अधिकारियों से चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

पढ़ें- महाराष्ट्र: मुंबई और पुणे में काफी संख्या में पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में, आंकड़ों ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा