UP Election 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीट पर फैसला अभी बाकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनावी मैदान का हिस्सा बनेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश अभी आजमगढ़ से सांसद हैं। अखिलेश अगर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो वह किस सीट से उम्मीदवार होंगे यह अभी साफ नहीं है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनावी मैदान का हिस्सा बनेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश अभी आजमगढ़ से सांसद हैं। अखिलेश अगर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो वह किस सीट से उम्मीदवार होंगे यह अभी साफ नहीं है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, वह किस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे इसका फैसला होना बाकी है।

सपा के नज़दीकी सूत्रों ने ये जानकारी दी है। सपा प्रमुख किस विधानसभा सीट से लड़ेंगे ये अभी तय नहीं है। इस पर बाद में फ़ैसला होगा। सैफ़ई, मैनपुरी, आज़मगढ़ या कोई और भी सीट हो सकती है। हालांकि, उनका विधानसभा चुनाव लड़ना तय है।

पढ़ें- UP Election: आज बीजेपी का दामन थाम सकती हैं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव

 

संबंधित समाचार