मुरादाबाद : ट्रेन की चपेट में आकर मंदबुद्धि युवक की मौत
मुरादाबाद। बुधवार सुबह मूंढापांडे थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर युवक के दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन में युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों ने बताया कि युवक मंदबुद्धि …
मुरादाबाद। बुधवार सुबह मूंढापांडे थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर युवक के दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन में युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों ने बताया कि युवक मंदबुद्धि था।
थाना क्षेत्र के गांव स्योहारा बाजे निवासी झम्मन मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी तारावती के अलावा पांच बच्चे सुनील, राजेश, जसपाल, बिट्टू और बेटी नीरज है। मोर्चरी पहुंचे जबल ने बताया कि उनका तीसरे नंबर का बेटा 22 वर्षीय जसपाल मंदबुद्धि था। वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाता था।
बुधवार सुबह 6:30 बजे वह घर से निकला था। करीब सात बजे गेटमैन अकील ने आकर सूचना दी कि जसपाल अप लाइन पर ट्रेन से कट गया है। जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना से युवक के परिवार में कोहराम मचा है।
