पूर्वी स्पेन में नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैड्रिड। स्पेन के एक नर्सिंग होम में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वैलेंसिया क्षेत्र के आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि अन्य 11 लोगों को अस्पताल में इलाज की आवश्यकता है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने वैलेंसिया के उत्तर में मोंकाडा नगर …

मैड्रिड। स्पेन के एक नर्सिंग होम में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वैलेंसिया क्षेत्र के आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि अन्य 11 लोगों को अस्पताल में इलाज की आवश्यकता है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने वैलेंसिया के उत्तर में मोंकाडा नगर पालिका में नर्सिंग होम से निकाले गए कुल 70 मरीजों में से 25 लोगों को बचाया। अधिकारियों ने आग लगने का कारण नहीं बताया है।

संबंधित समाचार