औरैया: बुजुर्ग दंपत्ति की गला दबाकर हुई हत्या, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कस्बा बिधूना में एसजीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक और उनकी पत्नी की विद्यालय परिसर में बने आवास पर गला दबाकर हत्या कर दी गयी। औरैया में पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भीषण ठंड के चलते दो दिन बाद आज विद्यालय पहुंचे शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने प्रबंधक …

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कस्बा बिधूना में एसजीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक और उनकी पत्नी की विद्यालय परिसर में बने आवास पर गला दबाकर हत्या कर दी गयी। औरैया में पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भीषण ठंड के चलते दो दिन बाद आज विद्यालय पहुंचे शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने प्रबंधक गंदर्भ सिंह यादव (82) के आवास पर सन्नाटा पसरा देख दरवाजा खटखटाया और प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि गंदर्भ सिंह यादव का शव बेड पर पड़ा था जबकि उनकी पत्नी कमला देवी (78) का शव जमीन पर पड़ा था। सामने के चैनल बंद था मगर आवास के पीछे साइड में लगा छोटा गेट खुला था।

डबल मर्डर की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गयी, जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। उधर विद्यालय में लगी एक लोहे की खिड़की में लिखा मिला है कि इस स्कूल में जो भी आएगा वो मर जाएगा रात्रि को 12 बजे। पुलिस को दंम्पति की हत्या में विद्यालय से जुड़े लोगों के हाथ होने का शक है।

उन्होंने बताया कि मृतक दंपत्ति करीब आठ वर्ष पूर्व प्रधानाचार्य के पुत्र श्रीकान्त यादव ने आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद पुत्र वधू अपने पुत्र के साथ जम्मू कश्मीर में रह रही है। दंपत्ति का छोटा पुत्र इंजीनियर है जो कि दिल्ली में रहता है जिस कारण गंदर्भ सिंह अपनी पत्नी कमला देवी के साथ ही विद्यालय परिसर में रहते थे।

पढ़ें- मां नंदा राजजात यात्रा , एशिया की सबसे लंबी पैदल यात्रा और गढ़वाल-कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत

संबंधित समाचार