अमरोहा : धूप खिली तो मिली राहत, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। ठंड का कहर लगातार जारी है। ठंड से जनता को राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार की रात चली हवाओं ने कोहरे से राहत तो दी, लेकिन ठंड को और बढ़ा दिया है। जिससे जनजीवन असमान्य रहा। लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। बुधवार की सुबह कोहरे की …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। ठंड का कहर लगातार जारी है। ठंड से जनता को राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार की रात चली हवाओं ने कोहरे से राहत तो दी, लेकिन ठंड को और बढ़ा दिया है। जिससे जनजीवन असमान्य रहा। लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। बुधवार की सुबह कोहरे की धुंध फिर आसमान में छा गई, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली और लोगों ने धूप का आनंद लिया।

पिछले एक पखवाड़े से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहले ही बारिश के बाद पर्वतीय क्षेत्र में हुई बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र भी कांप रहा है। वर्तमान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में अचानक पछुआ हवा बहने लगी। जिससे बुधवार की सुबह कोहरा दिखाई दिया।

इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खिली धूप से लोगों को राहत मिली। हालांकि दिन में चली हवा से ठंड और बढ़ गई। इससे बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। लेकिन पूरे दिन शीतलहर के चलते लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।

संबंधित समाचार