सपा को एक और बड़ा झटका, नितिन अग्रवाल ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा
लखनऊ। नितिन अग्रवाल विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। नितिन पूर्व मंत्री और सांसद रहे नरेश अग्रवाल के बेटे हैं। बता दें कि हरदोई सदर की सीट से 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव जीते। इनके पिता नरेश अग्रवाल इस सीट से 7 बार विधायक रह चुके हैं और दल …
लखनऊ। नितिन अग्रवाल विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। नितिन पूर्व मंत्री और सांसद रहे नरेश अग्रवाल के बेटे हैं। बता दें कि हरदोई सदर की सीट से 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव जीते। इनके पिता नरेश अग्रवाल इस सीट से 7 बार विधायक रह चुके हैं और दल बदल के मामले में यूपी के सर्वाधिक चर्चित नेताओं में से एक हैं।
नितिन अग्रवाल पहली बार 2008 में अपने पिता के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद पिता के साथ सपा में शामिल हो गए।
2012 से सपा के विधायक बने थे नितिन
2012 में सपा के टिकट पर विधायक बने। अखिलेश यादव की सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे। 2017 में सत्ता बदली तो पिता नरेश अग्रवाल 2018 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नितिन अग्रवाल लगातार सपा के खिलाफ बागी रुख अपनाए हुए थे। जिसकी वजह से सदन में सपा के नेता रामगोविंद चौधरी ने उनकी सदस्यता खारिज करने की अपील की थी, लेकिन स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित ने इसे खारिज कर दिया था।
ये भी पढ़ें: बरेली: सालों बाद भी नहीं बदले हालात, घरों में घुस रहा नाले का गंदा पानी
UP Election 2022: शिवपाल यादव ने जारी किया स्पष्टीकरण, बीजेपी से संपर्क में होने की खबरों का किया खंडन
लखनऊ। बीजेपी से संपर्क में होने को लेकर चल रही खबरों पर शिवपाल यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं। यह दावा पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ हूं और अपने समर्थकों से आह्वान करता हूं कि प्रदेश की बीजेपी सरकार को उखाड़ कर फेंक दें और प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार बनाएं।
