अयोध्या: रास्ते के विवाद में ईओ और व्यापारी आए आमने-सामने, ये था मामला
अयोध्या। कुमारगंज बाजार में रास्ते के एक विवाद के मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और व्यापारी अब आमने-सामने आ गए हैं। पूरा मामला बाउंड्री के निर्माण से जुड़ा हुआ है। इसे सुलझाने के लिए बुधवार को एसडीएम और सीओ को मौके पर जाना पड़ा। व्यापारी अपने लिए कर रहे रास्ता छोड़ने की मांग …
अयोध्या। कुमारगंज बाजार में रास्ते के एक विवाद के मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और व्यापारी अब आमने-सामने आ गए हैं। पूरा मामला बाउंड्री के निर्माण से जुड़ा हुआ है। इसे सुलझाने के लिए बुधवार को एसडीएम और सीओ को मौके पर जाना पड़ा।
व्यापारी अपने लिए कर रहे रास्ता छोड़ने की मांग
एक तरफ जहां नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी उसे सरकारी जमीन बताकर उस पर अपनी बाउंड्री बनाना चाह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 50 वर्ष पुराना आवास बताकर व्यापारी अपने लिए रास्ते की मांग कर रहे हैं। विवाद को सुलझाने बुधवार दोपहर बाद उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचे तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों के सामने व्यापारी और व्यापारी नेता विजय कुमार उपाध्याय ने उनके समक्ष रास्ते की बात रखी। इस पर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने कानूनगो और लेखपाल को पैमाइश कर भूमि की यथास्थिति की जानकारी लेकर विवाद को सुलझाने का निर्देश दिया। व्यापारी उमेश कुमार का दावा है कि उनका मकान 50 वर्षों से बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: वैश्विक बाजारों में नीतिगत दरों में वृद्धि की चिंता के बीच सेंसेक्स, निफ्टी एक प्रतिशत और नीचे आए
इसके आगे ग्राम समाज की जमीन है। जिसके लिए हमें सड़क पर निकलने का 30 फीट का मार्ग चाहिए। बाउंड्री बन जाने से घर को आने जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। एसडीएम ने बताया कि नापजोख के बाद जो भी स्थिति सामने आयेगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। तब तक किसी भी तरह के निर्माण को रोक दिया गया है।
ये भी पढ़ें: मेडागास्कर की राजधानी में भारी बारिश से बाढ़, 10 की मौत, 12,000 से अधिक लोग बेघर
