अयोध्या: 31 जनवरी को मौनी अमावस्या, गंगा स्नान से मिलता है पापों से छुटकारा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मौनी अमावस्या का सभी अमावस्याओं में विशेष स्थान होता है। माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस बार 31 जनवरी को मौनी अमावस्या का पर्व पड़ेगा। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने का विधान होता है। ऐसा कहा जाता है कि मौनी अमावस्या के …

अयोध्या। मौनी अमावस्या का सभी अमावस्याओं में विशेष स्थान होता है। माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस बार 31 जनवरी को मौनी अमावस्या का पर्व पड़ेगा।

मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने का विधान होता है। ऐसा कहा जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने से सभी पापों का विनाश होता है और सारे कष्ट मिट जाते हैं। बीमारियों से छुटकारा मिलता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सभी लोग स्नान करने के लिए पहुंचते हैं।

गंगा स्नान का है विशेष विधान

इस दिन गंगा में स्नान करके लोग पुण्य प्राप्त करते हैं। 31 जनवरी दिन सोमवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ देर रात 02 बजकर 18 मिनट पर हो रहा है, जो अगले दिन एक फरवरी दिन मंगलवार को दिन में 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस दिन स्नान आदि कार्यक्रम सूर्योदय के समय से होता है। इसलिए एक फरवरी को मौनी अमावस्या है। इस दिन गंगा में स्नान करने का विधान होता है।

मौनी अमावस्या का महत्व

मौन वाली अमावस्या के दिन पावन नदियों में स्नान करने के बाद उपवास रखा जाता है। इस दिन सभी लोग शांत व्रत रखते हैं। इस दिन शांत व्रत रखने से सभी पापों का नाश होता है। साथ ही वस्त्र दान, अन्न दान, धन दान, गोदान और अन्य प्रकार के  दान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: मतदानकर्मी और सुरक्षाबलों को मिलेगी कैशलेस ट्रीटमेंट सुविधा…

संबंधित समाचार