संभल : नीम के पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव
संभल, अमृत विचार। जुनावई थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा का शव बुधवार सुबह जंगल में नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। छात्रा के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर भूमि विवाद के चलते बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर …
संभल, अमृत विचार। जुनावई थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा का शव बुधवार सुबह जंगल में नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। छात्रा के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर भूमि विवाद के चलते बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव घौसली मोहकम निवासी भारत सिंह की 18 वर्षीय पुत्री नीरेश बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सुबह के समय में अपने खेतों में काम करने जा रहे गांव के लोगों ने नीम के पेड़ पर छात्रा का शव लटका देखा। ग्रामीणों ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। नीरेश का शव पेड़ से लटका देखकर वह बदहवास हो गए। परिजनों ने आनन फानन में शव पेड़ से नीचे उतारा। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
छात्रा के पिता भारत सिंह ने बताया कि उनका गांव निवासी मलखान सिंह, राकेश, भावेश, प्रताप, वीरपाल, जोगेंद्र से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह के समय में मलखान सिंह ट्रैक्टर से जमीन जोत रहा था। सुबह के समय में बच्चे खेत पर गए और जमीन जोतने से मने करने लगे। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने नीरेश को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी होने पर जुनावई थाना प्रभारी पवन कुमार फोर्स के मौके पर पहुंचे। टीम की सूचना मिलने पर सीओ गुन्नौर डीके शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव घौसली मोहकम निवासी नीरेश का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।-डीके शर्मा, सीओ, गुन्नौर
