संभल : पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बबराला, अमृत विचार। थाना जुनावई क्षेत्र में मकान बनाने के दौरान पानी भरने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर 2 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। गांव कलेथा निवासी हरकेश ने अपना मकान बनवाने के दौरान गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरा था। इस पानी का उपयोग सीमेंट और बजरी का मिश्रण बनाने …

संभल/बबराला, अमृत विचार। थाना जुनावई क्षेत्र में मकान बनाने के दौरान पानी भरने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर 2 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई।

गांव कलेथा निवासी हरकेश ने अपना मकान बनवाने के दौरान गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरा था। इस पानी का उपयोग सीमेंट और बजरी का मिश्रण बनाने व ईंट की तराई के लिए किया जाता था। मकान पूरा बन गया लेकिन हरकेश ने अभी तक घर के सामने बने गड्ढे को बंद नहीं किया था। बुधवार दोपहर के समय में हरेश की 2 वर्षीय बेटी प्रीति घर के बाहर खेल रही थी।

बच्ची खेलते खेलते गड्ढे के पास पहुंच गई और अचानक से पैर फिसलकर गड्ढे में डूब गई। बच्ची काफी देर तक खेलती हुई दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने बच्ची को आसपास देखा, लेकिन वह नहीं मिली। तभी गड्ढे के पास पहुंचे तो वहां पर गड्ढे में बच्ची के कपड़े दिखाई दिए। परिजनों ने आनन फानन में बच्ची को गड्ढे से बाहर निकाला और निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार