बिजनौर : बंद मकान का ताला तोड़ तीन लाख की चोरी
बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। नगर की फीना कालोनी में किराये के मकान में रह रहे राशिद के मकान के ताले तोड़कर चोर घर में रखी एक लाख 65 हजार रुपए की नकदी व करीब डेढ़ लाख के सोने के आभूषण चोरी कर ले गये। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। जानकारी के अनुसार …
बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। नगर की फीना कालोनी में किराये के मकान में रह रहे राशिद के मकान के ताले तोड़कर चोर घर में रखी एक लाख 65 हजार रुपए की नकदी व करीब डेढ़ लाख के सोने के आभूषण चोरी कर ले गये। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। जानकारी के अनुसार राशिद नगर की फीना कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं।
मंगलवार को वह अपनी बीमार पत्नी को दवाई दिलवाने धामपुर के निकटवर्ती नया गांव गये थे। देर हो जाने के कारण वह रात में धामपुर में ही अपनी एक रिश्तेदारी में रुक गए। उनकी गैरमौजूदगी का लाभ उठाकर चोरों ने घर में घुसकर उनके कमरों के ताले तोड़ दिये। ताले तोड़कर घुसे चोर घर में रखी एक लाख 65 हजार रुपए की नकदी समेत आभूषण, इनवर्टर की बैट्री और गैस सिलेंडर चोरी कर ले गये।
सुबह के समय कमरों के ताले टूटे देख मकान मालिक ने इसकी जानकारी राशिद को दी। घर में चोरी का पता लगते ही राशिद घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चोर घर में मकान निर्माण के लिए रखी 1.65 लाख रुपए की नकदी तथा सोने के आभूषण, इनवर्टर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने चोरी हुई नगदी सही सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
