बरेली: स्वास्थ्य कर्मी बोले-कोरोना से बचाव कर देंगे वोट
बरेली, अमृत विचार। दो साल पहले जब कोरोना ने दस्तक दी तो संक्रमितों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैदी से जुटे रहे। वर्तमान में विधान सभा चुनाव का बिगुल बज गया है। कोरोना की दूसरी लहर के संकट की तस्वीर सभी स्वास्थ्य कर्मियों के जहन में उतर आई है। सभी ने कोरोना से बचाव …
बरेली, अमृत विचार। दो साल पहले जब कोरोना ने दस्तक दी तो संक्रमितों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैदी से जुटे रहे। वर्तमान में विधान सभा चुनाव का बिगुल बज गया है। कोरोना की दूसरी लहर के संकट की तस्वीर सभी स्वास्थ्य कर्मियों के जहन में उतर आई है। सभी ने कोरोना से बचाव के साथ मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली है।
कोरोना से निपटने में जहां पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों ने बड़ी भूमिका निभाई तो महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर मरीजों की जान बचाने में कोर कसर नहीं छोड़ी। महिला स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि वोट देने के साथ ही अगर चुनाव में ड्यूटी लगती है तो पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे।
कोरोना से हार मानने का सवाल न पहले कभी मन में आया और न आएगा। अगर चुनाव में ड्यूटी लगती है तो पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे। —निशी राव, सिस्टर इंचार्ज, जिला महिला अस्पताल
कोरोना काल में जो भी महिला मरीज अस्पताल में भर्ती होती थी। कोविड को लेकर उनके जहन में बहुत डर रहता था। इस दौरान मरीजों को जहन से कोविड से बचाव करने के लिए प्रेरित किया। मतदान के दौरान भी ऐसा ही करेंगे। —विनीता इमेनूएल, मात्रिका, जिला महिला अस्पताल
300 बेड कोविड अस्पताल बनने के बाद मुझे ही सिस्टर इंचार्ज की जिम्मेदारी मिली। इसका अच्छे से निर्वहन किया। अगर चुनाव में ड्यूटी लगती है तो जो लोग कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करते दिखेंगे उन्हें जागरूक करेंगे।
—सुनैना स्मार्ट, सिस्टर इंचार्ज, जिला अस्पताल
कोरोना की वजह से कई लोगों ने अपनों को खोया है। लोग वोट करें, ये उनका अधिकार है। इसके साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करना न भूलें। हम सभी कि जिम्मेदारी है कि जो भी ऐसा नहीं कर रहा है, उसको जागरूक कर पालन कराएं।
–अंजना शाक्य, स्टाफ नर्स
