यूपी चुनाव-2022: भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे मोदी व जेपी नड्डा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सभी भाजपा के दिग्गज नेता शामिल है। इस सूची में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही है। पीएम मोदी के अतिरिक्त बड़े बीजेपी नेता भी …

लखनऊ। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सभी भाजपा के दिग्गज नेता शामिल है। इस सूची में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही है।

पीएम मोदी के अतिरिक्त बड़े बीजेपी नेता भी होंगे सक्रिय

इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी चुनावी दंगल में प्रचार करेंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: ऑटो रिक्शा में सवारी करते समय रहें सतर्क, हो सकते हैं छिनतई का शिकार

इसी तरह मथुरा सांसद हेमा मालिनी, प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, सुरेंद्र नागर, जनरल वीके सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, बीएल वर्मा, राजवीर सिंह, एसपी सिंह बघेल, साध्वी निरंजन ज्योति, कांता कर्दम समेत कई भाजपा नेता प्रत्याशियों के पक्ष में धरातल तैयार करेंगे।

लखनऊ: ऑटो रिक्शा में सवारी करते समय रहें सतर्क, हो सकते हैं छिनतई का शिकार

अगर आप ऑटो रिक्शा में सफर कर रहे हैं और आलमबाग बस अड्डे से हुसैनगंज के बीच या गोमती नगर में सफर कर रहे हैं तो जरा सतर्क रहियेगा। आप पलक झपकते ही छिनतई का शिकार हो सकते हैं। जी हां, इन दिनों शहर में छिनतई का एक नया गिरोह सक्रिय हो… यहां क्लिक करें, पूरी खबर पढ़ें: https://amritvichar.com/lucknow-be-careful-while-riding-in-auto-rickshaw-you-can-be-a-victim-of-snatching/

संबंधित समाचार