यूपी चुनाव-2022: सपा को मालूम है बहू-बेटी सिर्फ भाजपा में सुरक्षित: अनुराग ठाकुर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश चुनाव सहप्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को सपा नेत्री अपर्णा यादव का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार लगातार बड़ा हो रहा है। कई दलों से आने वाले नेताओं से भाजपा की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए …

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश चुनाव सहप्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को सपा नेत्री अपर्णा यादव का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार लगातार बड़ा हो रहा है। कई दलों से आने वाले नेताओं से भाजपा की ताकत बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जितने काम किये हैं उतना काम किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबन, स्वाभिमान, सम्मान और सुरक्षा दी है। सपा नेताओं को भी पता है कि भाजपा सरकार में उनकी बहू बेटियां भी सुरक्षित हैं।

बहू-बेटी की सुरक्षा देने में बीजेपी सरकार रही सफल

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बहुत सारे एमएलए, एमएलसी, पूर्व विधायक सपा को और बाकी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में आए हैं, जिनका हम स्वागत करते हैं, जिनसे पार्टी को ताकत मिलेगी। आज मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव पार्टी में शामिल हुई है, हम उनका भी स्वागत करते हैं।

घर से बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस करती हैं बेटियां

ये अपने आप में उस ओर इशारा करता है कि प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में योगी की सरकार ने किस तरह से बहू-बेटी को सुरक्षा देने का काम किया है। महिला आज रात को भी बाहर निकल सकती है, काम पर जा सकती है सुरक्षित महसूस करती है, महिला को सुरक्षा और अधिकार देने का काम पार्टी ने किया है। फर्क साफ है बहू और बेटी सब बीजेपी में सुरक्षित हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी हो या मुलायम सिंह यादव की बहू यह  उदाहरण सबके सामने है। दोनों ही पार्टी में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: हाड़ कंपा देने वाली ठंड में 45 लाख मासूमों को अब तक नहीं मिला स्वेटर…

संबंधित समाचार