रामपुर: 213 कोरोना संक्रमित और मिले, 253 की रिपोर्ट निगेटिव
रामपुर, अमृत विचार। जिले में बुधवार को पिछले चौबीस घंटे के भीतर 213 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें एसपी आवास और सीएमओ दफ्तर समेत कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सीएमओ दफ्तर में संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर नए संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने …
रामपुर, अमृत विचार। जिले में बुधवार को पिछले चौबीस घंटे के भीतर 213 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें एसपी आवास और सीएमओ दफ्तर समेत कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सीएमओ दफ्तर में संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर नए संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लिए गए है,साथ ही संक्रमितों को सप्ताह भर के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं राहत की बात यह भी है कि 253 मरीजों को आईसोलेशन पूर्ण हो गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1356 हो गई है।
कोरोना की तीसरी लहर में जनपद में अब तक 1356 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद लोग सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे के भीतर मिले स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 213 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कई दिन पहले कोरोना की चपेट में कई प्रशासनिक अधिकारी आ चुके हैं। कोविड 19 के नोडल अधिकारी डा. पंकज द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को 213 नए संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर में 187, एंटीजन में 8 और प्राइवेट लैब की जांच में 18 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 253 मरीजों का आईसोलेशन पूर्ण हो गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1356 हो गई है।
यहां मिले संक्रमित
पुलिस लाइन,रामनाथ कालोनी, शाहबाद गेट,बीपी कालोनी,ज्वालानगर, अस्पताल कालोनी,नवाब गंज,पहाड़ी गेट,एलआईओ आफिस,एसपी आवास,आवास विकास, थाना पटवाई,विकास भवन,सीएमओ आफिस,कोतवाली शाहबाद,एसडीएम कालोनी में संक्रमित मिले हैं।
संक्रमितों में यात्री भी शामिल
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की सूची में यात्री भी संक्रमित मिले हैं। जिसमें हल्द्वानी, मुरादाबाद, बिजनौर के यात्री की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे पर जांच कराई थी। संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अवगत करा दिया गया है।
कोरोना पर एक नजर
तीसरे चरण में कुल संक्रमित—-1356
कुल ठीक हुए केस ——12247
अब तक कुल संक्रमित——-13751
कुल मृतक—-148
कुल रेफर—-109
होम आईसोलेशन—1356
बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं। भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। दोनों हाथों को दो मिनट तक अच्छी तरह से धोएं,तब ही संक्रमण से बचा जा सकता है। —डा. एसपी सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
