लखनऊ: सर्दी-जुकाम के मरीजों की बढ़ रही संख्या, नहीं करा रहे कोविड टेस्ट…
लखनऊ। सर्दी-जुकाम के साथ ही फीवर के लक्षण वाली समस्याएं दिन-प्रतिदन बढ़ती जा रही हैं। लेकिन लोग डर के कारण कोविड टेस्ट कराने से बच रहे हैं, जो अपनों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। बता दें कि राजधानी के अस्पतालों में सर्दी की समस्या के साथ ही सांस फूलने जैसी समस्याओं की भीड़ …
लखनऊ। सर्दी-जुकाम के साथ ही फीवर के लक्षण वाली समस्याएं दिन-प्रतिदन बढ़ती जा रही हैं। लेकिन लोग डर के कारण कोविड टेस्ट कराने से बच रहे हैं, जो अपनों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
बता दें कि राजधानी के अस्पतालों में सर्दी की समस्या के साथ ही सांस फूलने जैसी समस्याओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। समस्याओं से ग्रसित 70 फीसदी लोग कोविड जांच कराने की बजाए पैरॉसीटामॉल व दूसरी दवाइयों के भरोसे काम चला रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो अस्पताल में पहुंच रहे मरीज दवा लेकर चले जाते हैं, कोविड जांच कराना नहीं चाहते।
सर्दी जुकाम हो तो जरूर कराएं कोविड टेस्ट
केजीएमयू अस्पताल के प्रवक्ता सुधीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में मंगलवार तक सर्दी, बुखार के 52 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो हजार मरीज अस्पताल के ओपीडी में आ रहे हैं। इसके साथ ही सिविल, बलरामपुर, लोहिया अस्पताल में भी 100 के करीब सर्दी, बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।
जबकि डेली करीब 150 लोग सिर्फ पर्ची बनवाने के बाद दवाईयां लेकर चले जाते हैं। सर्दियों में वायरल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए ठंड में सेहत का खास ख्याल रखें। लापरवाही सर्दी, बुखार व सांस फूलने की दिक्कत है तो कोरोना जांच कराना अत्यंत ही जरूरी हो जाता है। लापरवाही बरतने पर जान जोखिम में डालने जैसा है।
मास्क जरूर पहनें। यह कोरोना के साथ अन्य संक्रामक बीमारियों से भी बचाएगा। ठंड से बचाव बेहद जरूरी है। ऐसे में कोल्ड डायरिया, सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया सहित कई अन्य बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। तला भुना व अधिक मसालेदार खाने से बचें। मौसमी फल और सब्जियों का भरपूर सेवन करें। रात में दूध में हल्दी डालकर पी सकते हैं।
-डॉ. डीके वर्मा, चिकित्सक
ये भी पढ़ें: सरकार बनने पर बीपीएल कार्ड धारकों को प्रतिवर्ष देंगे 18 हजार रुपये पेंशन: अखिलेश
