बरेली: टिकट पाने का नशा: कड़ाके की सर्दी में सड़क पर गुजार रहे रात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चुनाव लड़ने का नशा कांग्रेसियों पर इस कदर सवार है कि वह अपनी जान की परवाह न करते हुए सर्दी के मौसत में खुले आसमान के नीचे कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। कांग्रेसी भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुई ऊषा गंगवार के विरोध में उतर आए हैं। उनका …

बरेली, अमृत विचार। चुनाव लड़ने का नशा कांग्रेसियों पर इस कदर सवार है कि वह अपनी जान की परवाह न करते हुए सर्दी के मौसत में खुले आसमान के नीचे कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। कांग्रेसी भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुई ऊषा गंगवार के विरोध में उतर आए हैं। उनका कहना है कि पार्टी बाहरी लोगों को टिकट न देकर संगठन के लोगों को ही उम्मीदवार बनाए।

दिल्ली के अकबर रोड पर नवाबगंज विधानसभा के कार्यकर्ता बुधवार की सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मौन धरने पर बैठे रहे। जिसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम उनसे मिलने के लिए आए। जिसके बाद जिले के कांग्रेसियों ने बरेली कांग्रेस में चल रहे घटनाक्रम से अवगत कराया। जिला महासचिव कमर गनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को ही पार्टी का 123 विधानसभा बिथरी चैनपुर प्रत्याशी बनाया जाए। संगठन के लोग पार्टी के बाहर के किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

डा. हरीश गंगवार ने कहा कि गांधीवादी कांग्रेस पार्टी में संघ की भाजपा विचारधारा के लोगों की जरुरत नहीं है। इसलिए संघर्ष जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में जिला महासचिव डा. हरीश गंगवार, जिला महासचिव कमर गनी, सुनीता गंगवार, मुकेश कुमार, डा. दत्तराम गंगवार, सोमपाल गंगवार, सतीश गंगवार, जीसान रिजवी, इस्तयाक रजा, मो. आशिक, आमिर, सुधीर रस्तोगी शामिल रहे।

संबंधित समाचार