निरस्त हो सकती हैं सीबीएसई 10वीं और 12वीं की टर्म-2 की परीक्षाएं, अभिभावक कर रहे मांग…
लखनऊ। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते सीबीएसई के विद्यार्थी परीक्षाओं को लेकर चिन्तित हैं। सीबीएसई का कहना है कि पूरे देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में बोर्ड को 10वीं और 12वीं की टर्म-2 की परीक्षा निरस्त कर देनी चाहिए। अगर परीक्षा करानी है तो ऑनालाइन मोड में कराई …
लखनऊ। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते सीबीएसई के विद्यार्थी परीक्षाओं को लेकर चिन्तित हैं। सीबीएसई का कहना है कि पूरे देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में बोर्ड को 10वीं और 12वीं की टर्म-2 की परीक्षा निरस्त कर देनी चाहिए। अगर परीक्षा करानी है तो ऑनालाइन मोड में कराई जाए।
वहीं सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक ने साफ कहा है कि परिस्थितियों अनुकुल नहीं रही तो परीक्षा नहीं होंगी। बता दें कि छात्रों के अभिभावक लगातार सीबीएसई बोर्ड को ट्वीट कर परीक्षा स्थगित करने की मांग कर हरे हैं। दूसरी ओर सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज का कहना है कि अगर स्थिति और खराब होती है, तो ही परीक्षा का दूसरा टर्म आयोजित नहीं किया जाएगा।
पहले चरण में प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा और उनके आधार पर परिणाम तैयार किए जाएंगे, लेकिन यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती है तो, दूसरे टर्म की परीक्षाएं होंगी। इसके बाद विद्यार्थियों का अन्तिम परिणाम इन परीक्षाओं के 50-50 प्रतिशत अंकों के आधार पर तय किया जाएगा।
बरेली: वीडियो कॉल पर लड़की ने करवाई अश्लील हरकत
फेसबुक पर अंजान लड़की से दोस्ती करना युवक को महंगा पड़ गया। युवती ने पहले तो उससे दोस्ती की और फिर वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत कर उसका वीडियो बना लिया। अब एक युवक खुद को क्राइम ब्रांच से बताकर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांग रहा है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: वीडियो कॉल पर लड़की ने करवाई अश्लील हरकत
