सबसे ज्यादा अंतर से स्वार में अब्दुल्ला तो कम अंतर से नजीबाबाद में तसलीम बने थे विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलमान खान/अमृत विचार।  2017 में हुए विधानसभा चुनाव में मंडल की 27 विधानसभाओं में रामपुर की स्वार सीट से समाजवादी पार्टी के अब्दुल्ला आजम ने सबसे ज्यादा वोट पाकर मंडल में पहला स्थान पाया था। जबकि उनके पिता व सपा के कद्दावर नेता आजम खां मंडल में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वालों में दूसरे …

सलमान खान/अमृत विचार।  2017 में हुए विधानसभा चुनाव में मंडल की 27 विधानसभाओं में रामपुर की स्वार सीट से समाजवादी पार्टी के अब्दुल्ला आजम ने सबसे ज्यादा वोट पाकर मंडल में पहला स्थान पाया था। जबकि उनके पिता व सपा के कद्दावर नेता आजम खां मंडल में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वालों में दूसरे स्थान पर रहे थे।

चंदौसी से भाजपा की उम्मीदवार गुलाब देवी सबसे ज्यादा अंतर से विजय होने में तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं अगर सबसे कम अंतर की बात करे तो बिजनौर जनपद की नजीबाबाद सीट पर सपा के उम्मीदवार तसलीम अहमद ने सबसे कम अंतर से जीत हासिल की थी। जबकि कम अंतर से जीतने वालों में कांठ से विधायक बने राजेश कुमार सिंह दूसरे तो वहीं नगर से विधायक बने रितेश गुप्ता कम अंतर से जीतने वालों में तीसरे नंबर रहे थे।

संबंधित समाचार