UP Election 2022: सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद
लखनऊ। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसी सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में हैं। योगी भी पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बहुत – बहुत आभार साधुवाद। पिछले 5 साल भी लड़ा हूँ। अब भी लड़ूंगा। जय भीम,जय मण्डल। …
लखनऊ। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसी सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में हैं। योगी भी पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
बहुत – बहुत आभार साधुवाद। पिछले 5 साल भी लड़ा हूँ। अब भी लड़ूंगा। जय भीम,जय मण्डल। बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय। https://t.co/FROhXhttiv
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) January 20, 2022
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी कुछ लोगों के सामने अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी जिनमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी और स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी उनके सामने प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
पढ़ें- UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, लिस्ट में 16 महिला प्रत्याशी
