रायबरेलीः स्वामी प्रसाद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर विधायक ने दी सफाई, जानें क्या कहा?
रायबरेली। विधानसभा चुनाव आते ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने का ट्रेंड तेज हो गया है। बीती रात सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की फेसबुक आईडी से पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एक पोस्ट टैग की गई। इस पोस्ट में स्वामी प्रसाद को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट टिप्पणी की गई थी। वायरल पोस्ट पर …
रायबरेली। विधानसभा चुनाव आते ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने का ट्रेंड तेज हो गया है। बीती रात सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की फेसबुक आईडी से पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एक पोस्ट टैग की गई। इस पोस्ट में स्वामी प्रसाद को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट टिप्पणी की गई थी। वायरल पोस्ट पर सरेनी विधायक को सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा है।
गौरतलब हो कि जब से स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा छोड़ सपा का साथ किया है। उसके बाद से रायबरेली के सियासी हलकों में गर्मी आ गई है। खासकर भाजपाई स्वामी प्रसाद के दलबदल से खासा खफा हैं। इसी के चलते बीती रात सरेनी विधायक धीरेंद्र सिंह की फेसबुक पर पोस्ट टैग की गई। इसमें टिप्पणी की गई कि स्वामी प्रसाद मौर्य अब हमारे बीच नहीं रहे। 10 मार्च को उनकी तेरहवीं मेंआप सभी मित्रगण सादर आमंत्रित हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: हाथियों के झुंड ने रौंदा पांच बीघा गेंहू की फसल, ग्रामीणों के पीपा और ढोल बजाने पर भागे हाथी
इससे सियासी हलकों में खासी खलबली मच गई। रात में ही लोग स्वामी प्रसाद को लेकर चर्चा में जुट गए। मामला विधायक की फेसबुक आईडी से जुड़ा हुआ था इसके चलते विधायक को सफाई देनी पड़ी। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि मेरी फेसबुक आईडी से पोस्ट नहीं डाली गई है। जिसने भी यह पोस्ट डाली है वह निंदनीय है। सभ्य समाज में इस तरह के काम नहीं होने चाहिए। शासन प्रशासन को पोस्ट डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:-फलस्तीनी मंत्री का US पर आरोप, कहा- फलस्तीन-इजराइल के बीच शांति प्रक्रिया पर धीमी गति से काम कर रहा अमेरिका
