यूपी चुनाव: निर्भया मामले की वकील सीमा कुशवाहा बसपा में हुईं शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुचर्चित निर्भया मामले में पीड़ित पक्षकारों की कानूनी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने वाली उच्चतम न्यायालय की वकील सीमा कुशवाहा गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गयीं। महिला अधिकारों की मुखर वकालत करने वाली सीमा कुशवाहा ने निर्भया मामले में निचली अदालत से लेकर उच्चतम न्यायालय तक पैरवी कर पीड़ित पक्षकार …

लखनऊ। बहुचर्चित निर्भया मामले में पीड़ित पक्षकारों की कानूनी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने वाली उच्चतम न्यायालय की वकील सीमा कुशवाहा गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गयीं। महिला अधिकारों की मुखर वकालत करने वाली सीमा कुशवाहा ने निर्भया मामले में निचली अदालत से लेकर उच्चतम न्यायालय तक पैरवी कर पीड़ित पक्षकार को न्याय दिला कर ख्याति अर्जित की।
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के कार्यालय ने कुशवाहा के बसपा में शामिल होने की पुष्टि की।

इस बारे में जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की नीतियों एवं विचारों से प्रेरित होकर बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसके अनुसार कुशवाहा ने मिश्रा की मौजूदगी में बसपा की सदस्यता ग्रहण कर मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

सपा सरकार बनने पर बहाल होगी पुरानी पेंशन व्यवस्था : अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बड़ी चुनावी घोषणा करते हुये कहा कि सपा की सरकार बनने पर सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कर दिया जायेगा। अखिलेश ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षक और अध्यापक सहित लगभग 12 लाख कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था बहाल होने से बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

इसके अलावा उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिये ‘कैशलेस हेल्थ स्कीम’ भी चुनाव के बाद सपा सरकार बनने पर शुरु करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सपा की पिछली सरकार में सरकारी कर्मचारियों के लिये कैशलेस हेल्थ स्कीम को लागू करने की कार्ययोजना बनायी गयी थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसका सिर्फ नाम बदल दिया, मगर लागू अभी तक नहीं किया।

यह भी पढ़ें:-पीवी सिंधु सैयद मोदी इंटरनेशनल के क्वार्टर फाइनल में पहुंची, अमेरिका की लॉरेन लैम को हराया

संबंधित समाचार